सुल्तानपुर: जिले की चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर सांसद रामभुवाल निषाद ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
जिले के समाजवादी पार्टी के सांसद राम भुवाल निषाद ने जिले व ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती,लो-वोल्टेज,ट्रांसफार्मरों की मरम्मत को लेकर ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर को पत्र लिखा है।सांसद ने ऊर्जा मंत्री से निवेदन किया है कि जल्द बिजली समस्याओं के निस्तारण के लिए मध्यांचल विधुत वितरण निगम कोआदेशित किया जाएं।ताकि जनता को बिजली समस्यां से निजात मिल सके।