सुल्तानपुर: नागपंचमी,दुर्गापूजा को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति की बैठक शहर स्थित कार्यालय में हुई संपन्न
केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति ने आगामी नागपंचमी व दुर्गापूजा को लेकर शहर स्थित कार्यालय पर ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,पूजा प्रभारी बाबा राधेश्याम सोनी,प्रेम भारती,राजदेव शुक्ल आदि ने अपने सुझाव रखें।बैठक में डीएम से मिलकर त्योहारों के मद्देनजर चर्चा करने की बात कहीं गई।