सुल्तानपुर: पाक्सो एक्ट के आरोपीयों को औझी चौराहे से पुलिस ने किया गिरफ्तार,न्यायालय के समक्ष किया पेश
पाक्सो एक्ट के आरोपियों को शिवगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने शिवगढ़ थानाक्षेत्र के औझी गांव निवासी वेदप्रकाश उर्फ बिन्दे पुत्र अंजनी व मंगरू पुत्र राम खेलावन को मुखबिर की सूचना पर औझी चौराहे से गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने स्थानीय थाने पर विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।