पटियाली: गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसोल में हुई मारपीट के मामले में चार नामजदों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसोल में हुई मारपीट के मामले में पीड़ित ने 4 नामजदों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रार्थी ग्राम सिरसोल निवासी इंद्रपाल ने गांव के ही नेमसिंह, नरेंद्र, तेजवीर व रामपाल के विरुद्ध मारपीट एवं जान से मारने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उक्त लोगों ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट की।