आबू रोड: वैश्विक शिखर सम्मेलन में CM ने आबूरोड-आबूराज हवाई पट्टी विस्तार की बड़ी घोषणा
वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आबूरोड-आबूराज के लिए मानपुर हवाई पट्टी विस्तार की घोषणा की। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ब्रह्माकुमारीज़ के सामाजिक कार्यों और भारतीय संस्कृति में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने तीन संकल्पों की भी अपील की।