सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित महिला ने युवक पर अश्लील हरकत, गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप
मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 जून की शाम एक विवाहित महिला ने गांव के एक युवक पर अश्लील हरकत, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अपनी देवरानी के साथ शौच के लिए जा रही थीं ।कि रास्ते में एक युवक उन्हें पीछे से पकड़ लिया अश्लील हरकत करने लगा था।