सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के जमखुरी में पुरानी रंजिश के चलते शादी में हुई मारपीट, कई लोग घायल
मऊआइमा थाना क्षेत्र के जमखुरी गांव में एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। यह घटना 27 अप्रैल की रात करीब 10 बजे एक गेस्ट हाउस में हुई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त गांव में दो पक्ष एक शादी में शामिल होने गेस्ट हाउस गए थे। वहां पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला और फिर बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे चलने लगे।