सिंगरौली: मोरवा क्षेत्र में राजस्व विभाग जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी व नपानि के संयुक्त टीमों ने विस्फोटक भण्डारण के की जांच।
जिला कलेक्टर अरुण परमार के निर्देश व पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मोरवा क्षेत्र में राजस्व विभाग जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी व नगर पालिका निगम सिंगरौली के संयुक्त टीमों ने विस्फोटक सामग्री भंडारण परिवहन एवं सुरक्षा मापदंडों के की जांच। जिसमें 4 लाइसेंसी पटाखा विक्रेता सहित 6 विस्फोटक भण्डारण स्थल के जांच की गई।