कालपी: कालपी में तीन घंटे की बारिश ने कई मोहल्लों को बनाया टापू, रामगंज में बाढ़ जैसे हालात, वीडियो आए सामने
Kalpi, Jalaun | Aug 19, 2026 कालपी में बुधवार शाम 6 बजे करीब तीन घंटे हुई तेज बारिश ने कालपी नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कई मोहल्लों में जलभराव हो गया, जबकि रामगंज में सड़कें पानी से लबालब होने से बाढ़ जैसे हालात नजर आए। पूरा इलाका टापू जैसा दिखाई दिया और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी व्यवस्था की मांग की है।