नावडाटौडी से कसरावद के बीच लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की मुख्य सड़क मार्ग पर जल आवर्धन योजना के तहत बिना अनुमति साइड सोल्डर पटरी खोदकर पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। खुदाई के कारण सड़क किनारा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन गया था। आमजनों ने मामले की शिकायत लोनिवि विभाग से की, जिस पर संबंधित अधिकारियों ने तत्काल कार्य रुकवाया। शुक्रवार 3 बजे