सोरांव: मऊआइमा इलाके के सकरामऊ गांव में युवती ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या की, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
मऊ आइमा इलाके में रविवार की दोपहर एक 26 साल की विवाहिता ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना मामले को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका की पहचान अर्चना देवी पटेल (26) के रूप में हुई है। जो पिछले एक वर्ष से दिल्ली की किसी कंपनी में रहकर काम करती थी। तीन दिन पहले दिल्ली से गांव आई थी।