चंदेश्वर चौधरी हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने 8 अगस्त को दिनारा जाएंगे तेजस्वी यादव,।
दिनारा के जोगिया गांव के चर्चित चंदेश्वर चौधरी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार, 8 अगस्त को दिनारा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देंगे, घटना की जानकारी लेंगे और न्याय दिलाने का भरोसा देंगे।
आज कार्यक्रम से पूर्व राजद के पूर्व विधायक विजय मंडल ने बताया तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का संदेश देंगे। तेजस्वी यादव के दौरे से पहले ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला जारी है। आज डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा तथा काराकाट के विधायक अरुण सिंह पूर्व मंत्री अनिता चौधरी पूर्व विधायक विजय मंडल भी मौजूद है।
गौरतलब है कि जोगिया गांव में मजदूरी विवाद के बाद चंदेश्वर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था और आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर व वाहनों में आग लगा दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत तिवारी और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, करीब 24 घंटे बाद इनापुर गांव के समीप नहर से चंदेश्वर चौधरी का शव बरामद किया गया था। मामले की जांच जारी है। पुलिस तनाव को देखते हुए भारी संख्या में तैनात की गई है।