पाली: ग्राम सिंगेपुर में नमामि गंगे योजना के तहत खोदी गई सड़क ग्रामीणों के लिए बनी आफत, खुदी सड़क में फंसा ट्रैक्टर
Pali, Lalitpur | Nov 6, 2026 सिंगेपुर में नमामि गंगे योजना के तहत डाली गई पेयजल पाइपलाइन के ठेकेदारो एवं अधिकारियों की लापरवाही के चलते सड़कों के मरम्मती करण के अभाव एवं लाइन के जगह-जगह लीकेज होने के चलते आए दिन ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को खेत पर जाते समय एक किसान का ट्रैक्टर अचानक सड़क के दलदल में फंस गय। जिसके चलते किसान घंटो परेशान होता रहा।