रायसेन: दीवानगंज अस्पताल के पास मिला मोबाइल, युवक ने ईमानदारी से लौटाया
Raisen, Raisen | Nov 1, 2024 शुक्रवार शाम दीवानगंज हॉस्पिटल के पास अर्जुन मोगिया को सड़क पर एक मोबाइल फोन मिला। कॉल आने पर, अर्जुन ने फोन के असली मालिक की पहचान की और बंसिया निवासी को उसका मोबाइल लौटाया। अर्जुन की इस ईमानदारी की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।