राजौरी गार्डन: जिला की AATS ने 1 कुख्यात वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की 2 स्कूटी बरामद
पश्चिमी जिला की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने ऑटो लिफ्टर और स्नैचरों के खिलाफ चलाया गए अभियान के तहत एक कुख्यात वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अर्जुन पासवान के रूप में हुई है, यह मंगलापुरी का रहने वाला है। अर्जुन पासवान पहले से चार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है, जिसमें चोरी, लूट और स्नेचिंग के मामले शामिल है।