तिलक नगर थाना की पुलिस टीम ने ऑटो लिफ्टिंग की कई वारदातों में शामिल 1 शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान साहिल उर्फ लीला के रूप में हुई है। यह तिलक नगर का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम ने चोरी की 2 मोटरसाइकिल और 3 स्कूटी को बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस टीम ने 5 मामलों का खुलासा भी किया है।