गुना: BPCL का GREEN MISSION 2026-27 हरित वसुंधरा पहल, चकरी वन क्षेत्र में लगेंगे 50000 पौधे, कार्यकारी निदेशक हुए शामिल
Guna, Guna | Sep 12, 2026 गुना में फतेहगढ़ वन परीक्षेत्र की चाकरी वन क्षेत्र में 50000 पौधे लगेंगे। शनिवार को BPCL पाइपलाइन के कार्यकारी निदेशक बीजूगोपीनाथ ने कहा, बीते रोज हुए कार्यक्रम में गुना वन मंडल और ग्राम वन समिति के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए, बीना कोटा पाइपलाइन विभाग द्वारा हरित वसुंधरा अभियान के तहत चाकरी वन क्षेत्र में 110 हैकटेयर भूमि हरित बनाने 50000 पौधारोपण होगा।