Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
Sambalpur
timekhaberknow
दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मियों ने किया वकीलों के खिलाफ प्रदर्शन । क्या है पुलिसकर्मियों की मांगें देखें विडियो। #delhipolice #advocate #protest #court
Jhajjar, Jhajjar
| Nov 2, 2026
#delhipolice
#advocate
#protest
#court
MORE NEWS
I got over 85,000 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
Jhajjar, Jhajjar | Nov 2, 2026
गुरुग्राम पुलिस का अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क पर एक और बड़ा प्रहार मध्य प्रदेश से गुरुग्राम में हथियार सप्लाई करने आए 2 आरोपियों को 8 अवैध पिस्टल व 16 मैगजीन सहित किया गिरफ्तार। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मध्य-प्रदेश से हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में मिली सफलता। गिरफ्तार आरोपियों ने पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी दीपक व राहुल को भी 5 अवैध पिस्टल व 11 मैगजीन की थी सप्लाई: अब तक इस मामले में कुल 13 अवैध पिस्टल व 27 मैगजीन बरामद। आरोपी मध्य-प्रदेश से बस के माध्यम से हथियार लेकर पहुंचे थे गुरुग्राम, दिल्ली-NCR में अवैध हथियार सप्लाई करने की थी योजना, सप्लाई करने से पहले चढ़े पुलिस के हत्थे। आरोपी पिछले करीब 4 वर्षों से अवैध हथियार सप्लाई के धंधे में संलिप्त, प्रति हथियार सप्लाई करने के बदले 7 हजार रुपए मिलता था कमीशन। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 2 नवम्बर । गुरुग्राम पुलिस द्वारा जिला में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। नीतीश अग्रवाल IPS, पुलिस उपायुक्त अपराध, गुरुग्राम के निर्देशानुसार तथा उप-निरीक्षक ललित, इंचार्ज अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अंकित ने पुलिस टीम के साथ मिलकर अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क की एक और महत्वपूर्ण कड़ी तक पहुंचते हुए मध्य-प्रदेश से गुरुग्राम में हथियारों की खेप सप्लाई करने आए 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 8 देशी पिस्टल एवं 16 मैगजीन बरामद की हैं। 29 अक्टूबर को उप-निरीक्षक ललित कुमार, इंचार्ज अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अपने विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सेक्टर-112 बजघेड़ा, गुरुग्राम से दीपक एवं राहुल नामक 2 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित काबू काबू करके उनके कब्जा से 5 अवैध पिस्टल, 11 मैगजीन एवं एक कार बरामद की गई थी तथा आरोपियों के खिलाफ 29 अक्टूबर को शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना बजघेड़ा में अभियोग अंकित करके आरोपियों को अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को 30 अक्टूबर को माननीय न्यायालय में पेश करके 5 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से की गई पुलिस पूछताछ एवं अनुसंधान के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई के स्रोत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिनके आधार पर अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम की टीम ने अभियोग में आगामी कार्यवाही करते हुए 1 नवंबर को सोहना-गुरुग्राम रोड पर GD गोयनका यूनिवर्सिटी के नजदीक से 2 आरोपियों को 8 पिस्टल एवं 16 मैगजीन सहित काबू किया गया। आरोपियों के कब्जा से अवैध हथियार बरामद होने पर आरोपियों को उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है दुर्गेश पुत्र रामचंद्र, निवासी गांव बामनाला, भील मोहल्ला, बजरंग मंदिर के नजदीक, तहसील एवं थाना भीकनगांव, जिला खरगोन, मध्य प्रदेश। नरेंद्र उर्फ नरेन पुत्र कालिया उर्फ कालू, निवासी गांव बामनाला, भील मोहल्ला, बजरंग मंदिर के नजदीक, तहसील एवं थाना भीकनगांव, जिला खरगोन, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के खरगोन से जुड़ा हथियार सप्लाई नेटवर्क आया सामने पुलिस पूछताछ एवं अब तक के अनुसंधान में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी दुर्गेश एवं नरेंद्र मध्य प्रदेश के जिला खरगोन में अवैध पिस्टल तैयार करने वाले व्यक्ति के लिए काम करते थे। दोनों आरोपी अवैध हथियार बनाने वाले के संपर्क में रहकर अवैध हथियारों की खरीद, परिवहन एवं आगे सप्लाई करने का काम करते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों ने इससे पहले इसी मामले में गिरफ्तार दीपक एवं राहुल को 5 अवैध पिस्टल तथा 11 मैगजीन अवैध रूप से धनराशि लेकर सप्लाई की थीं। इसके बाद आरोपी पुनः मध्य प्रदेश से 8 अवैध देशी पिस्टल एवं 16 मैगजीन लेकर गुरुग्राम पहुंचे थे, जिन्हें आगे दिल्ली-NCR क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। पुलिस टीम ने हथियारों की उक्त खेप आरोपियों द्वारा सप्लाई किए जाने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बस के माध्यम से लेकर आते थे हथियार, सप्लाई के बदले मिलता था कमीशन पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये मध्य प्रदेश से बस के माध्यम से हथियार लेकर गुरुग्राम आते थे तथा दिल्ली-NCR क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। आरोपी पिछले करीब 4 वर्षों से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त थे। हथियारों की सप्लाई करने के बदले इन्हें प्रति हथियार 7 हजार कमीशन मिलता था। अब तक कुल 13 पिस्टल एवं 27 मैगजीन बरामद इस मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान अब तक कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूर्व में गिरफ्तार दीपक एवं राहुल के कब्जे से 5 पिस्टल एवं 11 मैगजीन तथा अब गिरफ्तार दुर्गेश एवं नरेंद्र के कब्जे से 8 पिस्टल एवं 16 मैगजीन बरामद की गई हैं। इस प्रकार इस मामले में अब तक कुल 13 अवैध पिस्टल एवं 27 मैगजीन बरामद की जा चुकी हैं। मुख्य हथियार सप्लायर एवं अवैध हथियार निर्माण के ठिकाने की तलाश जारी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान के दौरान इनके मुख्य हथियार सप्लायर, मध्य-प्रदेश में अवैध हथियार तैयार करने वाले संभावित निर्माण केंद्र, हथियारों के वास्तविक स्रोत तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम मामले की प्रत्येक कड़ी को जोड़ते हुए पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। उपरोक्त कार्यवाही नीतीश अग्रवाल IPS, पुलिस उपायुक्त अपराध, गुरुरग्राम के कुशल निर्देशन में तथा उप-निरीक्षक ललित कुमार, इंचार्ज अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अंकित एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा प्रभावी तालमेल, सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही के साथ अंजाम दी गई। गुरुग्राम पुलिस अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, परिवहन एवं सप्लाई में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Jhajjar, Jhajjar | Nov 2, 2026
के विधायक आफताब अहमद से पुलिस अधिकारी की जमकर हुई नोक झोक,अपने काफिले के साथ रैली में जा रहे थे विधायक.. #mewat #congress #gurgaon #police
Jhajjar, Jhajjar | Nov 2, 2026
कार की सनरूफ खोलकर हुड़दंगबाजी व अभद्र व्यवहार करने के मामले में 3 आरोपी काबू। वारदात में प्रयोग 1 क्रेटा कार बरामद। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 1 नवम्बर । 31 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना सैक्टर-5, गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसके घर के बाहर गली में एक सफेद रंग की क्रेटा कार का सनरूफ खोलकर कुछ शरारती युवक तेज आवाज में म्यूजिक बजाते हुए हुड़दंगबाजी कर रहे थे और उन युवकों ने इसके परिवार के साथ बदतमीजी भी की। प्राप्त शिकायत पर थाना सैक्टर-5, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। पुलिस थाना सैक्टर-5, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 1 नवंबर को उपरोक्त अभियोग की वारदात में शामिल 3 आरोपियों को थाना क्षेत्र से काबू करके अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया। आरोपियों की पहचान प्रवीन कुमार (उम्र-18 वर्ष) निवासी 12 बिस्वा, गुड़गांव गांव, गुरुग्राम, यश (उम्र-19 वर्ष) निवासी सेक्टर-12, राजीव नगर, गुरुग्राम तथा दिव्यांश (उम्र-22 वर्ष) निवासी 12 बिस्वा, गुड़गांव गांव, गुरुग्राम के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों में अपने दोस्तों के साथ कार की सनरूफ खोलकर तेज आवाज में म्यूजिक बजाते हुए हाथ लहराकर हुड़दंगबाजी करने तथा राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार करना स्वीकार किया है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपियों से वारदात में प्रयोग 1 क्रेटा कार बरामद की गई है। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। अभियोग अनुसंधानाधीन है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंगबाजी करने, तेज आवाज में म्यूजिक बजाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Jhajjar, Jhajjar | Nov 2, 2026
गौरक्षा दल के मोनू मानेसर और उसकी टीम ने पथरेड़ी में पकड़ा गौ तस्कर। #gurgaon #gorakshak #gotaskar #bajrangdal
Jhajjar, Jhajjar | Nov 1, 2026
जय माता वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने आफताब अहमद को लेकर क्या कहां देखें विडियो। कल करवाएंगे जय भारत वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश ठाकुर आफताब अहमद पर एफआईआर।
Jhajjar, Jhajjar | Nov 1, 2026
गुरुग्राम के डीएलएफ phase -2 Golf cours road पर तेज रफ्तार कार का फिर से दिखा आतंक । #gurgaon #gurugram #DLF #Overspeed #trafficpolice
Jhajjar, Jhajjar | Nov 1, 2026
लोकतंत्र में जनसभा में जाना भी अब गुनाह हो गया है क्या? वोट बचाओ देश बचाओ रैली में शामिल होने जा रहे लोगों को घमरोज टोल टैक्स पर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर रोका जा रहा है। सुरक्षा जांच के नाम पर पुलिस द्वारा लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान करना और उनके साथ की जा रही बदसलूकी बेहद निंदनीय है। यह सुरक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि सत्ता के इशारे पर की जा रही पुलिस की मनमानी और गुंडागर्दी है! जनता की आवाज़ को बैरिकेडिंग लगाकर नहीं रोका जा सकता। लोकतंत्र में विरोध और अपनी बात रखने का अधिकार हर नागरिक को है। #ChaloDilli #Delhi #RahulGandhi #लोकतंत्र #जनता_की_आवाज़
Jhajjar, Jhajjar | Nov 1, 2026