करौली: गांव पेंचला में आरक्षण के मुद्दे को लेकर दक्ष प्रजापति विकास समिति की बैठक आयोजित हुई
टोडाभीम गांव पेंचला में दक्ष प्रजापति विकास समिति की बैठक आयोजित की गई।रविवार दोपहर 3:00 बजे दक्ष प्रजापति विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुखसिंह प्रजापत मंडेरु की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में आरक्षण के मुद्दे को लेकर चर्चा की।समिति के प्रदेश मुख्य महासचिव विष्णु चंद्र प्रजापति ने बताया कि बैठक में आरक्षण सहित समाज की 11 मांगों को लेकर सहमति बनी।