करौली: शहर सहित जिले भर में मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, युवाओं ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया
करौली शहर में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सत्ता पर रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में बहिनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, भाई बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व पर भाइयों ने भी बहिनों को उपहार दिए। बहिनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामनाएं की। शनिवार दोपहर 1:00 बजे युवाओं ने छत पर चढ़कर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया।