करौली: शहर सहित जिले भर में निकाली गई तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा व स्वच्छता का दिया गया संदेश
करौली आजादी के अमृत महोत्सव और स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर तिरंगा और स्वच्छता अभियान के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलेभर में स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों और विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम हुए।करौली नगर परिषद ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे शहर में जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ सिटी पार्क से हुआ। रैली नगर परिषद कार्यालय तक पहुंची।