करौली: गुलाब बाग पर सर्किल बनाने की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन, आवाजाही में होती है परेशानी #jansamasya
करौली गलाब बाग पर सर्किल बनाने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया।सही यातायात व दर्जनों कॉलोनियों की सुविधा के लिए सर्किल बनाने की स्थानीय लोगों ने मांग की। शनिवार दोपहर 3:00 बजे लोगों ने बताया कि सर्किल नहीं होने से पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन लगाई गई है जिससे लोगों को लंबा चक्कर लगाने की मजबूरी बनी हुई है।नगर परिषद को अवगत करवा दिया लेकिन समाधान नहीं हुआ।