करौली: आकांक्षा हाट का ट्रक यूनियन स्थित निजी मैरिज होम का करौली विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ, राज्य में जिला बना मॉडल
भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2024 कार्यक्रम में जिले द्वारा अपार सफलता अर्जित करने पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह व 7 दिवसीय आकांक्षा हाट का शुक्रवार को शिव अशोका मैरिज गार्डन, करौली में आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के दौरान करौली को राज्य का अग्रणी मॉडल बनाने में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मानित किया।