पोड़ैयाहाट: NH-133 पर टोल टैक्स को लेकर विरोध, यूथ कांग्रेस ने सुग्गाबथान में धरना देकर टोल बंद करने की मांग की
NH 133 के हंसडीहा महगामा खंड पर बने फॉर लेन पर टॉल टैक्स को ले विरोध के सुर गूंजने लगे हैं। मंगलवार को ,यूथ कांग्रेस ने सुग्गा बथान में धरना देकर टॉल प्लाजा बंद करने की मांग रखी है।यह धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम शाम चार बजे तक जारी रहा। टैक्स को नियम के खिलाफ और जन विरोधी बताते हुए कांग्रेस ने इसे पूर्णतः बंद करने की मांग की है।