बिशुनपुर: जेएसएलपीएस की जिला टीम द्वारा घाघरा व बिशुनपुर का भ्रमण किया गया, बहुद्देशीय भवन का उद्घाटन किया
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSPLPS) की जिला टीम द्वारा घाघरा एवं बिशुनपुर प्रखंड का दौरा किया गया।टीम ने दोनों प्रखंडों में संचालित आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की और दीदियों से संवाद स्थापित किया।बिशुनपुर प्रखंड के तुसरू कोना गांव में निर्मित बहुद्देशीय भवन का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा किया।इस भवन को ग्राम संगठन की दीदियों को सौंपा।