उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सुदूरवर्ती पाट क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में माह में एक दिन एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा पाट क्षेत्रों का भ्रमण कर गांवों में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।