आगरा: दोपहिया वाहनों की चोरी कर वाहनों व उनके पुर्जों को बेचने वाले दो अभियुक्त गुरुद्वारा फ्लाईओवर के पास से हुए गिरफ्तार
थाना हरी पर्वत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गुरुद्वारा फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया है, यह दोनों ही वाहनों की चोरी कर वाहनों व वाहनों के पुर्जे बेचा करते थे, पुलिस ने इनके कब्जे से 7 स्कूटी,1 मोटरसाइकिल,1 पेन ड्राइव व 2 नंबर प्लेट बरामद की है, पूरे मामले की जानकारी ACP हरी पर्वत आदित्य कुमार ने दी है।