आगरा: पथौली में तालाब में मिला व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
थाना शाहगंज के पथौली में एक तालाब में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई, इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, मृतक व्यक्ति की पहचान नगला बसुआ निवासी के रूप में हुई है।