आगरा: मुरली नगर में बारिश की वजह से जमीन में हुए गड्ढे में बाइक समेत गिरा युवक, बमुश्किल बची जान
थाना ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत मुरली नगर में बारिश की वजह से जमीन में गहरा गड्ढा हो गया, जिसमें बाइक समेत एक युवक अचानक से गड्ढे में चला गया, इस दौरान बाइक सवार की जान भी आफत में आ गई, स्थानीय लोगों के द्वारा युवक की जान बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, बमुश्किल युवक की जान बच सकी, इस दौरान बाइक को भी रस्से की मदद से बाहर निकला गया।