आगरा: दो युवकों पर चाकू से हमला करने वाले अभियुक्त को थाना शाहगंज ने किया गिरफ्तार
थाना शाहगंज पुलिस टीम दो युवकों पर चाकू से हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल थाना क्षेत्र में दो युवकों पर चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास करने की घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्त को थाना शाहगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया साथ ही पुलिस ने अभियुक्त को वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है