आगरा: शाहगंज थाने के कारखास सहित दो सिपाहियों पर निलंबन की कार्रवाई, जुआरियों से साठ घाठ सहित कई गंभीर आरोप
थाना शाहगंज के कारखास सहित दो सिपाहियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है दोनों सिपाहियों पर जुआरियों से साठ घाट और अवैध धन उगाही के आरोप लगे हैं जिसके बाद डीसीपी सिटी ने दोनों सिपाहियों पर निलंबन की कार्रवाई की है। सिपाही मुनेंद्र और सोनवीर यू पी पुलिस की छवि खराब कर रहे थे जिसके चलते उन दोनों को निलंबित कर दिया गया।