बहेड़ी: जागनडांडी गांव में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर ससुराल वालों ने घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जागनडांडी निवासी विवाहिता के मुताबिक उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले अमित निवासी जागनडांडी के साथ हुई थी विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल पक्ष के लोग दहेज की खातिर उसे प्रताड़ित करते रहे आखिर कार करीब आठ माह पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया तभी से वो अपने मायके में रह रही है।