बहेड़ी: बहेड़ी नगर के एक मोहल्ले में नाबालिग का पीछा करने की शिकायत पर मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहेड़ी नगर के एक मोहल्ले निवासी एक शख्स के मुताबिक बहेड़ी के मोहल्ला मोहम्मदपुर का रहने वाला आरोपी युवक मुशरफ उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी का आए दिन पीछा करता है शख्स के मुताबिक इसकी शिकायत जब आरोपी युवक के परिजनों से की गई तो आरोप है कि पीड़ित पक्ष के साथ उल्टा गाली गलौच कर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी ।