बहेड़ी: शकरस गांव में घर की छत पर मौजूद शख्स पर आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
बहेड़ी थाना क्षेत्र के शकरस गांव में आज 25 मई सुबह करीब आठ बजे तेज़ बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक शख्स की मौत हो गई बताया जा रहा है कि शकरस गांव निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र पुत्र मदनलाल अपने घर की छत पर थे कि बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और राजेंद्र उसकी चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई ।