बड़वानी जिले में किसान जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
.......
उच्च घनत्व रोपण प्रणाली एवं कस्तूरी कॉटन उत्पादन तकनीक पर किसानों को दी गई जानकारी
बड़वानी 14 अक्टूबर 2026/ सायमा कॉटन डेवलपमेंट रिसर्च सेंटर, कोयंबटूर एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, जिला बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय भव्य किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप संचालक कृषि श्री के. सी. वास्कले, परियोजना संचालक श्री संतोष सिंह मौर्य, सायमा फाउंडेशन की सेक्रेटरी एवं कॉटन ब्रीडर डॉ. एस. आशा रानी, कंसलटेंट श्री दिनेश गुप्ता तथा सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर श्री मधु बाबू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रमुख संबोधन एवं तकनीकी मार्गदर्शन
1.उच्च घनत्व रोपण प्रणाली और कस्तूरी कॉटन-
मुख्य अतिथि उप संचालक श्री के. सी. वास्कले ने किसानों को संबोधित करते हुए उच्च घनत्व रोपण प्रणाली के माध्यम से कपास का उत्पादन बढ़ाने और कस्तूरी कॉटन के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।
2.सायमा फाउंडेशन के प्रयास एवं उपलब्धियां-
सायमा फाउंडेशन की सेक्रेटरी व कॉटन ब्रीडर डॉ. एस. आशारानी ने संस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए लंबे रेशे वाली कपास के क्षेत्र में किए गए अनुसंधानों और उन्नत कृषि कार्यों के बारे में जानकारी साझा की।
3.कपास चुनाई मशीन का प्रदर्शन-
फाउंडेशन के सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर श्री मधु बाबू ने कस्तूरी कपास की गुणवत्ता बनाए रखने एवं श्रम तथा समय की बचत के उद्देश्य से कपास चुनाई (हार्वेस्टिंग) मशीन का सजीव प्रदर्शन किया।
उपस्थिति -
इस अवसर पर कृषि विभाग के सहायक संचालक कृषि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों की शंकाओं का समाधान किया गया।
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#Badwani