पटना ग्रामीण: पटना के गांधी मैदान के थानाध्यक्ष निलंबित, एसएसपी ने बताई वजह
पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बुधवार की दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गांधी मैदान थानाध्यक्ष राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी सक्रियता नहीं दिख रही थी। अपराध नियंत्रण में भी वे अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। उनके कार्यों पर प्रश्नचिन्ह लग रहे थे, जिस कारण यह कार्रवाई की गई है।