🚜 गन्ने के दाम में 15 पैसे की बढ़ोतरी पर भड़के सुरजेवाला और कुलदीप शर्मा!
🔥 रादौर में हजारों किसानों का हुजूम, भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा!
राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने गन्ना किसानों के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। नेताओं ने 15 पैसे प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को किसानों के साथ भद्दा मजाक बताया।
📢 कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती लागत के बीच किसान अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा कांग्रेस नेता सतीश तेजली ने तैयार की।
रादौर में उमड़ी किसानों की भीड़ ने हरियाणा की सियासत में किसान मुद्दों को लेकर नई गर्माहट पैदा कर दी है।
क्या किसानों को मिलेगा गन्ने का उचित भाव या जारी रहेगी सरकार और किसानों के बीच तकरार?
📍 रादौर | हरियाणा
#Radaur #RandeepSurjewala #KuldeepSharma #SatishTejli #किसान गन्नाकिसान हरियाणा_किसान कांग्रेस HaryanaPolitics राष्ट्रीयकदम