हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने मुलाकात की।
पिछ्ले एक साल से बार बार हो रही मुलाकात को पंजाब चुनावों को देखते हुए अहम माना जा रहा है......
लोगों में चर्चा होने लगी है कि.... उन्हें पंजाब के भावी मुख्यमंत्री के तौर पर पेश किया जा सकता है......
चंडीगढ़,15 नवम्बर (-विशेष संवाददाता द्वारा-) मुख्यमंत्री के सरकारी आवास "संत कबीर कुटीर" में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ डेरा ब्यास प्रमुख का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।