Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
mahacoveragenews
खाद की कीमतों मे बढ़ोतरी को लेकर किसानो का प्रदर्शन, सरकार से की ए बड़ी मांग
Madhya Pradesh, India
| Aug 6, 2026
#national
#politics
MORE NEWS
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह' #IndependenceDay
Raisen, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026
खरगोन में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा ––– हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाड़ी विकासखण्ड के खरगोन में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel तथा कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा हाथों में तिरंगा थामे और भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी सहित अन्य अधिकारियों, छात्र-छात्राओं तथा नागरिकों द्वारा सहभागिता की गई। तिरंगा यात्रा के समापन पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव, एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। इसके सम्मान में उमड़ा जनसैलाब उन वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन करता है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता और गौरव के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर प्रांरभ हुआ हर-घर-तिरंगा अभियान देश के कोने-कोने में राष्ट्र गौरव की भावना को और प्रखर कर रहा है। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh
Raisen, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026
मध्यप्रदेश शासन द्वारा एनालॉग पनीर पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला रायसेन द्वारा पनीर विक्रेताओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस क्रम में आज आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं कलेक्टर महोदय के निर्देशों के क्रम में बरेली स्थित मोहन भोग एजेंसी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 270 प्रति किग्रा की दर से विक्रय होने वाले पनीर एनालॉग का संदेह होने पर विक्रय हेतु संग्रहित 25 किग्रा पनीर को जप्त कर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। दुकानदार ने इसे भोपाल से क्रय करना बताया है। पूरी सप्लाई चैन हेतु विवेचना की जा रही है। इसके अतिरक्त सुल्तानपुर स्थित राजस्थान स्वीट से बेसन के लड्डू, देशी बर्फी, मिल्क केक एवं अंजीर बर्फी का नमूना लिया गया है। आगामी त्योहार के देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला रायसेन आमजन से अपील करता है कि अधिक रंग वाली मिठाई का उपयोग न करे, साथ ही पनीर को थोड़ा सा चखकर खरीदे, यदि उसमें तेल का स्वाद आ रहा हो या तालू में चिपक रहा हो तो उसको क्रय न करे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Narendra Shivaji Patel
Raisen, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत खरगोन में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में वृहद शिविर आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण –––– –––– मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को जिले के बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खरगोन में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में वृहद शिविर सम्पन्न हुआ। जिसमें स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा आमजन की समस्याओं, आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रभा बृज गोपाल पटेल भी उपस्थित रही। शिविर में एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी सहित अनेक जिला अधिकारी और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहीं केंद्र सरकार की योजनाओं व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर हितग्राही तक पहुँचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन द्वारा नागरिकों के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ ही योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के माध्यम से खरगोन में शासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ। अभियान में ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने की पहल की गई। शिविर में सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ ही शिविर में प्राप्त आवेदनों में से जिनका निराकरण मौके पर संभव था, उनका संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लागकर योजनाओं की जानकारी दी गई। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
Raisen, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026
बरेली में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने शास.सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास का किया निरीक्षण छात्रावास के विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, छात्र का मनाया जन्मदिन –––– मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बरेली में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कर जायजा लिया और बच्चों से संवाद कर भोजन की गुणवत्ता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण होने, शैक्षणिक परिवेश, पढ़ाई तथा स्वच्छता आदि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, रूचि, समस्याओं एवं भविष्य के लक्ष्यों के संबंध में चर्चा की तथा उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। छात्र गोलू अहिरवार का मनाया जन्मदिन इस दौरान छात्रावास के छात्र गोलू अहिरवार का जन्मदिन होने पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर उसका जन्मदिन मनाया। कलेक्टर द्वारा छात्र गोलू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कलेक्टर के साथ जन्मदिन मनाकर छात्र गोलू सहित छात्रावास के अन्य विद्यार्थी भी काफी उत्साहित नजर आए। इसके पश्चात कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने छात्रावास के विद्यार्थियों के साथ भोजन भी किया। उन्होंने बच्चों के साथ सहज एवं आत्मीय वातावरण में बातचीत की और उनके अनुभव सुने। विद्यार्थियों ने भी कलेक्टर के साथ अपने विचार साझा किए तथा पढ़ाई एवं भविष्य को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। छात्रावास के विद्यार्थियों ने कलेक्टर के साथ बिताए इस आत्मीय पल को अपने लिए यादगार बताया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, एसडीएम श्री अंकित जैन तथा जिला अधिकारी भी साथ रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner
Raisen, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026