बक्सर: जिला पदाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं, 24 आवेदनों पर की सुनवाई, कहा- सबका सम्मान, जीवन आसान
Buxar, Buxar | Feb 9, 2026 बक्सर जिला पदाधिकारी साहिला ने सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जन सुनवाई की। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों को उनके समक्ष प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने सभी 24 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया।