बक्सर: बक्सर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन लूट कांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन लोग गिरफ्तार: रेल एसपी ने की प्रेस वार्ता
Buxar, Buxar | Feb 9, 2026 बक्सर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन में सवार महिला यात्री से हुए लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन का दावा किया है। रेल थाना की पुलिस को यह कामयाबी लूट में शामिल दो अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद हुई। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में झारखंड प्रदेश के जमशेदपुर थाना अंतर्गत आदित्यपुर निवासी बृज बिहारी पाठक के पुत्र दिनेश पाठक एवं रोहतास जिला का एक शामिल है।