बक्सर: बक्सर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन में लूट का खुलासा, झारखंड से मुख्य आरोपी सहित 3 अपराधी गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Feb 9, 2026 बक्सर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन में हुई लूट की घटना का रेल पुलिस ने उद्भेदन कर लिया गया है। रेल एसपी पटना अनंत कुमार राय के निर्देश पर दानापुर रेल डीएसपी कंचन कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।