इकौना: इकौना थाना क्षेत्र में बहू का ससुर समेत दो पर शोषण का आरोप, पुलिस को दी गई तहरीर
इकौना थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपने ससुर व ससुर के छोटे भाई पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।वहीं महिला ने पुलिस को तहरीर भी दी है वही तहरीर में महिला ने बताया की 10 वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद से उसके ससुर और ससुर के छोटे भाई के द्वारा उसका शोषण किया जा रहा। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।