Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
khokhrkaku
सलूणी के भड़ेई में बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई #Salooni #Bhadei #Chamba #HimachalNews #breakingnews
Chamba, Chamba
| Sep 27, 2026
#salooni
#bhadei
#chamba
#himachalnews
#breakingnews
MORE NEWS
सितंबर में पहाड़ों पर दिसंबर का सितम! किन्नौर से लाहौल-स्पीति तक बर्फबारी, ठंड से कांपा हिमाचल #HimachalPradesh #Snowfall #Kinnaur #LahaulSpiti #ViralNews
Chamba, Chamba | Sep 27, 2026
लोक भवन शिमला में द ग्रेट खली ने राज्यपाल कविंदर गुप्ता से की मुलाकात
Chamba, Chamba | Sep 27, 2026
चुराह के बणन्तर चुण्डी जातर मेले में गूंजी चुराही नाटी की गुंज,बी डीसी चेयरमैन चैन लाल ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत #cmohp #spkhp #himachalpradesh #chamba #dalhousie #tiss #shimla #viralvideo #viralpost #dharmshala #DCchamba
Chamba, Chamba | Sep 27, 2026
राजकीय महाविद्यालय चम्बा के बीबीए विभाग के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा नए एवं कनिष्ठ विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर कार्यक्रम का आयोजन अनंतसन रिसोर्ट, राजपुरा में किया गया। कार्यक्रम में पीजीडीसीए विभाग के समन्वयक प्रो. अविनाश ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान बीबीए विभाग की ओर से दिग्विजय ठाकुर, वेद ज्योति एवं भुवनेश्वरी तथा हितेष सलवानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में गायन, नृत्य, शायरी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए जलपान एवं दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई। बीबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों एवं रोचक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, प्रतिभा, व्यक्तित्व एवं प्रस्तुतियों के आधार पर विभिन्न टाइटल प्रदान किए गए। इनमें मिस्टर फ्रेशर्स – अक्षित शर्मा, मिस फ्रेशर – कनिका, मिस चार्मिंग – नमस्वी पंडित तथा मिस्टर हैंडसम – अभिषेक चुने गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यातिथि प्रो. अविनाश ने सभी टाइटल विजेताओं को टाइटल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि प्रो. अविनाश ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि फ्रेशर कार्यक्रम केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिवार से जोड़ने, उनमें आत्मविश्वास विकसित करने तथा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ विद्यार्थियों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन के साथ-साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी नवागंतुक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल शैक्षणिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में टाइटल विजेताओं, मुख्यातिथि एवं अध्यापकों द्वारा केक काटा गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। कार्यक्रम ने नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय जीवन की सुखद एवं यादगार शुरुआत प्रदान की। #Chamba #Himachal #Pradesh #post #highlight
Chamba, Chamba | Sep 27, 2026
चंबा। जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में हिमाचल प्रदेश की स्टार धाविका और "गोल्डन गर्ल" सीमा ने 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सीमा की इस उपलब्धि पर चुराह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हंस राज ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विधायक हंस राज ने कहा कि सीमा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि चंबा जैसे दूरदराज क्षेत्र की बेटी द्वारा एशियाई स्तर पर पदक जीतना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर विधायक ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विभिन्न सरकारों ने हमेशा चंबा जिले की अनदेखी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमा को मिलने वाली एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि सरकार को खिलाड़ियों को समय पर सम्मान और प्रोत्साहन देना चाहिए, ताकि युवा खेलों की ओर आकर्षित हों। हंस राज ने कहा कि चंबा जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं की आवश्यकता है। उन्होंने क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम सहित अन्य खेल अधोसंरचना विकसित करने की मांग उठाते हुए कहा कि यदि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलें तो यहां के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम और अधिक रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीमा की उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और सरकार को ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के समर्थन के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। बाइट हँस राज भाजपा विधायक चुराह।
Chamba, Chamba | Sep 27, 2026
चंबा में चुनावी हलचल Exclusive interview डॉ शिव दयाल शर्मा के साथ खास बातचीत। Himachal Times TV Shiv Dayal Sharma
Chamba, Chamba | Sep 27, 2026
❤️ पंगवालों की शान सुराल में विश्व पर्यटन दिवस की शानदार शुरुआत महिला मंडलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, पांगी की समृद्ध संस्कृति की दिखी झलक पांगी, 27 सितंबर 2026। जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के सुराल में विश्व पर्यटन दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने किया। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में स्थानीय लोगों और महिला मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला मंडलों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पारंपरिक लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पांगी की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं की मनमोहक झलक देखने को मिली। सुराल घाटी की प्राकृतिक सुंदरता के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। समारोह में पांगी की पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने की संभावनाओं को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भागीदारी और उत्साह से सुराल में विश्व पर्यटन दिवस का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। ✍️ सुरेंद्र ठाकुर Pangi Live News आपकी आवाज़, सच के साथ
Chamba, Chamba | Sep 27, 2026
चंबा की रावी में रोमांच का नया अध्याय विश्व पर्यटन दिवस पर रिवर राफ्टिंग और वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत चंबा की ऐतिहासिक रावी नदी में अब रोमांच का नया अध्याय शुरू हो गया है... विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर रावी नदी में रिवर राफ्टिंग और वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर की शुरुआत की गई। परेल पुल के समीप आयोजित कार्यक्रम में चंबा सदर के विधायक नीरज नय्यर ने रिबन काटकर एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधि का शुभारंभ किया। चंबा में पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में इसे एक नई पहल के तौर पर देखा जा रहा है। रुद्र एडवेंचर स्पोर्ट्स के संचालक के अनुसार रावी नदी में करीब 10 किलोमीटर का राफ्टिंग ट्रैक तैयार किया गया है। बालू पुल से उदयपुर तक के इस ट्रैक पर पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक राफ्ट में प्रशिक्षित और अनुभवी लोग मौजूद रहेंगे। राफ्टिंग के लिए 7 किलोमीटर का किराया 700 रुपये, जबकि 10 किलोमीटर के ट्रैक के लिए 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। यानी अब चंबा पहुंचने वाले पर्यटकों के पास ऐतिहासिक धरोहरों और प्राकृतिक खूबसूरती के साथ रावी की लहरों पर एडवेंचर का रोमांच लेने का विकल्प भी होगा। रावी नदी में वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत केवल पर्यटन गतिविधि नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में भी एक पहल है। चंबा में पर्यटन की संभावनाओं के बीच रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियां स्थानीय युवाओं को एडवेंचर टूरिज्म से जोड़ने में मदद कर सकती हैं। वहीं चंबा सदर के विधायक नीरज नय्यर ने रुद्र एडवेंचर स्पोर्ट्स के संचालक को वाटर स्पोर्ट्स शुरू करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि करीब दो से ढाई वर्ष पहले भी चंबा में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास किए गए थे, लेकिन रावी नदी में पानी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के कारण वाटर स्पोर्ट्स को अपेक्षित गति नहीं मिल पाई। विधायक के अनुसार वाटर स्पोर्ट्स को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन के माध्यम से चमेरा चरण-दो परियोजना प्रबंधन से भी बातचीत की जाएगी, ताकि जरूरत के मुताबिक पानी छोड़े जाने की संभावनाओं पर चर्चा हो सके। अगर रावी में पानी का प्रवाह बेहतर रहता है, तो आने वाले समय में चंबा में रिवर राफ्टिंग को और विस्तार मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर... रावी की लहरों पर शुरू हुआ यह रोमांच चंबा के पर्यटन को नई दिशा देने की कोशिश है। एक तरफ पर्यटकों के लिए एडवेंचर... दूसरी तरफ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर... और तीसरी तरफ चंबा की खूबसूरत रावी नदी को एडवेंचर टूरिज्म के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल। अब आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि रावी में जलप्रवाह और अन्य व्यवस्थाएं इस गतिविधि के विस्तार में कितनी भूमिका निभाती हैं। Neeraj Nayar @topfans Pangi Live News The Voice of Pangwal हिम संदेश Himachal Times TV
Chamba, Chamba | Sep 27, 2026
सलूणी के भड़ेई में बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, पुलिस ने शुरू की... - Chamba News