सामरी कुसमी: बालक छात्रावास में स्वास्थ्य जांच शिविर, विद्यार्थियों को स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी गई सलाह
कुसमी सामरी शुक्रवार कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों एवं छात्रावासों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड शंकरगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया