अलवर: राजीव गांधी अस्पताल अलवर में पेट के ऑपरेशन के लिए आए व्यक्ति के साथ हुई ₹8000 की ठगी, मामला दर्ज
Alwar, Alwar | May 24, 2025 अलवर के राजीव गांधी चिकित्सालय में शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे पेट में गांठ का ऑपरेशन कराने आए मरीज के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने ₹8000 की ठगी कर ली। नांगल टप्पा निवासी जावेद खान अपनी बहन अक्षया का ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल में आया था तभी उसका संपर्क अयूब खान से हुआ और उसने ऑपरेशन करवाने के बहाने डॉक्टर के नाम से ₹8000 ले लिए और वह पैसे लेकर फरार हो गया।