टीकमगढ़: तिरंगा यात्रा में हाथों में झंडा लेकर निकले
विद्यार्थी युवा जनप्रतिनिधि और अधिकारी
टीकमगढ में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। नजरबाग मैदान से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों और युवाओं ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। यात्रा का समापन गांधी चौराहे पर हुआ, जहां भारत माता की आरती, राष्ट्रगान और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।