Public App Logo
दिगौड़ा अस्पताल में घायल कांवड़ियों का नहीं हुआ उपचार दिगौड़ा 17 अगस्त बरुआसागर से कुंडेश्वर धाम के लिए जा रही कांवड़ यात्रा में आज सोमवार को कुछ कांवड़ियों को चोट लगने पर वह इलाज के लिए दिगौड़ा अस्पताल में पहुंचे। कांवड़ियों ने आरोप लगाए कि अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने उनको न तो पट्टी बांधी गई और न ही उनका उपचार किया गया। इस मामले में अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि घायल कावड़ियों को अस्पताल में पट्टी बांधी गई और उपचार किया गया। घायल कावड़ियों द्वारा एक्सरे कराने की मांग की जा रही थी, जो अस्पताल में मौजूद नहीं थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। #chandrasekharravan #ब्रेकिंग_न्यूज़_मध्य_प्रदेश_एक्सप्रेस_न्यूज़_लाइव_टीकमगढ़ - Tikamgarh News