खंडवा: खंडवा युवा संसद में प्रियंका का भाजपा पर पलटवार: 'नड्डा का एम्स कांग्रेस ने बनाया', जमकर हंगामा
यह बात विपक्ष की भूमिका निभा रहे स्कूली बच्चों ने खंडवा के सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित युवा संसद में कहीं। दो अलग-अलग कैटेगरी में दो दिन तक चली युवा संसद का सत्र काफी हंगामेदार रहा। इस दौरान स्कूल के ही छात्र और छात्राएं सरकार और विपक्ष की भूमिका में थीं। कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो कोई नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और लालू यादव बना।