रूपवास: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 पोकलैन, डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई जब्त
अवैध खनन, परिवहन एवं निर्गमन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपवास क्षेत्र रुदावल थाना पुलिस और खनन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। गांव रानपुर की पहाड़ियों में अवैध खनन करते हुए 3 पोकलैन मशीन, 1 डंपर और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई।